Trending
ओलंपिक : पूल बी में भारतीय हॉकी टीम
एशियाई खेल के विजेता और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य विजेता भारत को इस साल के पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में कठिन पूल बी में रखा गया है।
भारत के साथ पूल में ओलंपिक विजेता और विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम, बेहद मजबूत ऑस्ट्रेलिया, रियो खेलों के स्वर्ण विजेता अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमें हैं।

पूल ए में नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। भारत बेल्जियम और नीदरलैंड्स के बाद विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।
टीम के लिए टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना को हराना आसान नहीं होगा। पेरिस में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व नहीं होगा। टीम रांची में क्वालीफायर मुकाबले में चौथे स्थान पर रहने के बाद ओलंपिक खेलने के मौके को चूक गई।