Trending

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने जगह बना ली।

दूसरी वरीयता प्राप्त इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने वेस्ले कूलहोफ और निकोला मेक्टिक की डच-क्रोएशियाई जोड़ी को 7-6 (10-8), 7-6 (7-4) से मात देकर अंतिम आठ चरण में एंट्री ली।

साभार : गूगल

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद बोपन्ना ने पुरुष युगल में विश्व नंबर 2 रैंकिंग पक्की की है। अगर ये जोड़ी क्वार्टर फाइनल जीतने में सफल हो जाती है तो रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएगी।

बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना की जोड़ी मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी से भिड़ेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेवलियन ओपन से अन्य भारतीय खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। 43 वर्षीय बोपन्ना एकमात्र भारतीय चुनौती बने हुए हैं।