Trending

इंडोनेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में किरन जॉर्ज

भारत के किरण जॉर्ज ने इंडोनेशिया मास्टर्स 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल क्वालीफाइंग दौर में दो जीत के बाद मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

कोच्चि के 23 वर्ष के जॉर्ज ने दो सुपर 100 खिताब 2022 ओडिशा ओपन और 2023 डेनमार्क मास्टर्स जीते हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्टावितो को 21- 17, 12-21, 21-15 से हराया। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के एलेक्स लेनियर को 12-21, 21-18, 22-20 से मात दी थी।

साभार : गूगल

मुख्य ड्रॉ में सातवीं वरीयता प्राप्त एच एस प्रणय पूर्व विश्व विजेता सिंगापुर के लो कीन यू के खिलाफ अभियान का आगाज करेंगे।

लक्ष्य सेन का सामना चीन के वेंग होंग यांग से होगा। किदाम्बी श्रीकांत की टक्कर मलेशिया के ली जि जिया से होगी, 30वीं रैंकिंग वाले प्रियांशु राजावत का सामना डेनमार्क के रास्मस गेमके से होगा।