Trending

एएफसी एशियन कप : सीरिया के खिलाफ हार के साथ भारत बाहर

एएफसी एशियन कप 2023 से भारत बाहर हो चुका है। कतर के अल बैत स्टेडियम में सीरिया ने ग्रुप के तीसरे मैच में भारत को 1-0 से मात दी। सीरिया के ओमार ख्रिबिन ने 76वें मिनट में गोल दागा।

भारत टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सका और तीनों मैच हारा। उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0, उज्बेकिस्तान से 3-0 और सीरिया के खिलाफ 1-0 से हार मिली।

@afcasiancup

सीरिया अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है और उसके नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के इस एडिशन में हिस्सा लेने वाली 24 टीमों में से, प्रत्येक ग्रुप की से टॉप 2 टीमें और चार बेस्ट तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। सीरिया को ग्रुप E और ग्रुप F के रिजल्ट का इंतजार करना होगा।

मैच की शुरुआत भारत के अटैक और शुरुआती दबाव के साथ हुई। इससे ब्लू टाइगर्स को जल्द मौके मिले, नारोएम महेश ने राइट से गोल की ओर शॉट लगाया। सीरिया ने गेम कंट्रोल कर लिया और 7वें मिनट में गुरप्रीत को शॉट बचाने के लिए मजबूर किया, भारतीय गोलकीपर ने सब्बाग के हेडर को बचा लिया।

@indianfootball

सीरिया द्वारा धीरे-धीरे गेम को कंट्रोल करने लगा। हाफ टाइम तक गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में संदेश झिंगन चोटिल हुए और 76वें मिनट में इकलौता गोल आ गया।

भारत के कोच इगोर स्टिमैक ने कहा था कि, भारतीय टीम फिनिश करने के साथ ही सेट पीस (फ्रीकिक, कॉर्नर, पेनल्टी) के गोल्डन चांस को गोल में कन्वर्ट नहीं कर पाती है। आज के मैच में ऐसा ही हुआ। सीरिया ने 7 साल बाद इस टूर्नामेंट में कोई मैच जीता। टीम ने पूरे मैच में लगातार मौके बनाए और एक को गोल में कन्वर्ट कर लिया।

@indianfootball

टीम ने 72वें मिनट में गलती की, 53वें मिनट में उदांता सिंह को लेफ्ट साइड में क्रॉस मिला। कीपर ने शॉट पर बॉल ड्रॉप कर दी जो कि सीधे चांगटे के पास गई, डिफेंडर एहम औसौ ने दूसरा शॉट ब्लॉक कर दिया।

76वें मिनट में सीरिया ने अटैक किया और गोल दागा। हेसर को बॉल बॉक्स के बाईं ओर मिली, उन्होंने इसे ओमार ख्रिबिन को दिया। सेंटर-फॉरवर्ड ने डिफेंडर राहुल भेके को चकमा दिया और दाएं पैर से गोल की ओर शॉट लगाया। इसे गुरप्रीत नहीं बचा सके।

सीरिया ने गेम में 20 शॉट गोल की और लगाए, इसमें से 4 टारगेट पर लगे, जिनमें से एक मैच का इकलौता गोल था। भारत ने 8 शॉट लगाए जिसमें से 1 गोल की ओर गया, इसे गोलकीपर ने रोक दिया। भारतीय टीम पांचवी बार यह टूर्नामेंट खेल रही थी। जिसमें टीम चौथी बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हुई और नॉकआउट में पहुंच नहीं सकी।

इससे पहले भारत ने 2019, 2011, 1984 और 1964 में टूर्नामेंट खेला है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस 1964 में आया है। तब टीम दूसरे नंबर पर रही थी। इजराइल चैंपियन बना था।