ऑस्ट्रेलियन ओपन : रोहन बोपन्ना पहली बार पुरुष युगल की खिताबी होड़ में
दुनिया में नंबर वन रैंकिंग पक्का करने के एक दिन बाद अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने रॉड लेवर एरेना में झांग झिझेन और टॉमस मचाक को 6-3, 3-6, 7-6 (10-7) से हराया।
बोपन्ना और एबडेन एक जोड़ी के रूप में दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे। बोपन्ना और एबडेन ने बुधवार को छठी वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 6-4, 7-6 (7-5) से जीत हासिल की थी।

पिछले साल भारतीय शीर्ष खिलाड़ी ओपन युग में ग्रैंड स्लैम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्रदराज व्यक्ति बने थे, जब वह और एबडेन यूएस ओपन फाइनल में पहुंचे थे।
बोपन्ना को मास्टर्स इवेंट में पुरुष युगल खिताब जीतने वाले उम्रदराज खिलाड़ी होने का गौरव हासिल है। यह उपलब्धि पिछले साल 43 साल की उम्र में हासिल हुई जब वह एबडेन के साथ इंडियन वेल्स में विजयी हुए थे।