Trending

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में हार, भारत पांचवें स्थान पर लुढ़का

इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन की हार की वजह से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीन स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर आ गया है। भारत दो बार डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेल चुका है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर था।

भारत इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद तालिका में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बंगलादेश से नीचे चला गया है। इस हार के बाद भारत का अंक प्रतिशत 54.16 से अब 43.33 हो गया है। पिछले बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया तालिका में शीर्ष पर है।

साभार : गूगल

दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट में दो दिन के अंदर हराने के बाद भारत कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर था। दो दिन बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप किया और वह पहले स्थान पर आ गया।

बताते चले कि डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र (2023-25) में भारत ने पांच टेस्ट खेले हैं और उसमें उसे दो में जीत मिली है, एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत को हराने के बावजूद इंग्लैंड तालिका में एक पायदान नीचे आ गया।

Credits : Espncricinfo

इसकी वजह गाबा में ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत रही। वेस्टइंडीज अब तालिका में सातवें स्थान पर है, इंग्लैंड आठवें पायदान पर है।