विशाखापट्टनम टेस्ट : सरफराज व यूपी के ऑलराउंडर सौरभ कुमार टीम इंडिया में
पहले टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम को स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए है। दूसरी ओर विराट भी टीम के साथ नहीं होंगे।
ऐसे में भारतीय टीम में सरफराज खान को शामिल किया गया है, यूपी के ऑलराउंडर सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को अवसर मिला है।

टेस्ट टीम में यूपी के उभरते हुए ऑलराउंडर सौरभ कुमार टेस्ट टीम में जगह पाने में सफल रहे है। उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले सौरभ उत्तर प्रदेश टीम से खेलते है। सरफराज घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में वो डेब्यू कर सकते हैं।
भारतीय चयन समिति ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है। सौरभ ने अभी तक फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 29.11 की औसत से 1572 रन बनाए हैं.
इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक जड़े है, गेंदबाजी की बात की जाये तो 196 विकेट झटके। उनका एक पारी में बेस्ट परफॉर्मेंस 32 रन देकर 7 विकेट रहा है. सौरभ 16 बार पांच और 6 बार 10 विकेट ले चुके हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार