Trending
दीप्ति शर्मा महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर
भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान ऊपर चढकर आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गयी, उनकी हमवतन रेणुका सिंह दसवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा तीन पायदान के नुकसान के साथ दूसरे से पांचवें स्थान पर आ गई।

दीप्ति के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल दूसरे स्थान पर है, इंग्लैंड की सारा ग्लेन चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर है। हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष दस में बदलाव नहीं है। इसमें दीप्ति चौथे स्थान पर हैं।
बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना चौथे, जेमिमा रौड्रिग्स 13वें, शेफाली वर्मा 16वें और हरमनप्रीत कौर 17वें स्थान पर है। आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं, उनकी हमवतन ताहलिया मैकग्रा दूसरे स्थान पर हैं।