Trending

इंग्लैंड को हराने के बाद वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में भारत नंबर टू

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रन से मात देकर ना सिर्फ सीरीज में वापसी की है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 स्टैंडिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

भारत से आगे टेबल-टॉपर्स ऑस्ट्रेलिया है। अंक तालिका में भारत के नाम विशाखापत्तनम टेस्ट से पहले 43.33 प्रतिशत अंक ही थे, दूसरा टेस्ट जीतने के बाद भारत के 52.77 अंक हो गए हैं।

साभार : गूगल

हैदराबाद में सीरीज के शुरूआती मैच में इंग्लैंड से 28 रन की हार के बाद भारत पहले डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में बांग्लादेश के बाद पांचवें स्थान पर आ गया था। दूसरे टेस्ट में जीत के साथ भारत ने रैंकिंग में अपना दबदबा हासिल किया।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के तीन-तीन विकेट से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से हराया।

Credits : Espncricinfo

इंग्लैंड ने 399 रन का पीछा करने के लिए अग्रेसिव अप्रोच दिखाया, इस तरह के लक्ष्य को हासिल करना हमेशा कठिन काम होता है। उन्होंने अपनी अग्रेसिव अप्रोच को जारी रखा, वो कामयाब नहीं रहे और पूरी टीम 69.2 ओवर में 292 रन सिमट गई।