Trending

अंडर-19 विश्वकपः दक्षिण अफ्रीका को हराया, टीम इंडिया फाइनल में

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने नौवीं बार इस आईसीसी प्रतियोगिता के खिताबी मैच में एंट्री ली है।

भारत की इस जीत के हीरो कप्तान उदय सहारन और सचिन दास रहे, जिन्होंने शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। बेनोनी में हुए इस सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे, जवाब में भारत ने 48 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Credits : Espncricinfo

लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय टीम ने 32 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। तब सचिन धास (96 रन) और कप्तान उदय सहारन (81 रन) की साझेदारी ने टीम की मैच में वापसी कराई।

दोनों ने 5वें विकेट के लिए 171 रन जोड़े। राज लिम्बानी (13 रन) ने टीम की जीत को पुख्ता किया। भारत को एक्सट्रा से 27 रन का साथ मिला। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका और ट्रिस्टन लूस ने तीन-तीन विकेट झटके।

@BCCI

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए। टीम के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 76 रन और रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 64 रन की पारी खेली।

कप्तान जुआन जेम्स ने 24 रन और ओलिवर वाइटहेड ने 22 रन बनाए। भारत की तरफ से राज लिम्बानी ने तीन विकेट चटकाए, मुशीर खान को दो सफलता मिली। सौमी पांडेय और नमन तिवारी के खाते में एक-एक विकेट रहा।