Trending

पीकेएल 10 : यूपी योद्धा की हार, तमिल थलाइवाज जीत के साथ प्लेऑफ़ की दौड़ में

प्रो कबड्डी के दिल्ली लेग में तमिल थलाइवाज ने जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ़ की उम्मीदों को जिन्दा रखा है। तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 32-25 से हराया। थलाइवाज की यह आठवीं जीत है। यूपी को 18 मैचों में 13वीं हार मिली।

यूपी की अच्छी रही और पांच मिनट में 4-1 के साथ लीड बना ली थी। विपक्षी टीम ने वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर लिया। यूपी टीम आगे रही, 10 मिनट तक फासला एक अंक था और स्कोर 10-9 था।

थलाइवाज ने यूपी को पहली बार ऑल आउट करते हुए स्कोर 16-12 कर दिया और लीड बना ली। पहला हाफ थलाइवाज ने 21-16 से अपने नाम करते हुए इरादे दर्शा दिए। तमिल थलाइवाज का डिफेन्स अच्छा कार्य कर रहा था, इसके कारण ही वे लीड में आए।

हाफ टाइम के बाद यूपी ने दो अंक लेकर वापसी का प्रयास किया, थलाइवाज ने जोर लगाया और स्कोर 24-18 कर दिया। डू और डाई से यूपी ने स्कोर 20-25 किया, थलाइवाज ने भी डू और डाई में अंक लेकर फासला 6 अंकों का कर दिया।

ब्रेक के बाद नरेंदर ने डू ओर डाई रेड करते हुए सुपर-10 पूरा कर लिया। 5 डिफेन्स के साथ यूपी डू ओर डाई पर खेल रही थी। हिमांशु गए और आउट हो गए। स्कोर 22-27 हो गया था।

थलाइवाज के डिफेंस ने अनिल को आउट कर फासला 6 का कर लिया। दो मिनट का गेम बचा था और थलाइवाज के पास 6 पॉइंट्स की लीड थी। थलाइवाज ने धीमी गति से खेलना शुरू कर दिया और यूपी मुकाबला हार गई। माना जा रहा था कि तमिल थलाइवाज हारकर प्लेऑफ़ से बाहर होगी, ऐसा नहीं हुआ और जीत के साथ अभी उनकी उम्मीदें बनी हुई हैं।