Trending

तमिल थलाइवाज़ के खिलाफ जीत से पुनेरी पलटन शीर्ष पर

प्रो कबड्डी लीग के 115वें मैच में पुनेरी पलटन का सामना तमिल थलाइवाज़ से हुआ। टीम ने यहां तमिल थलाइवाज को 56-29 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुनेरी पलटन ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और तमिल थलाइवाज को वापसी करने का मौका नहीं दिया। उसने खेल के तीसरे मिनट में ही छह अंक की बढ़त हासिल कर ली थी।

टीम ने इसके बाद जल्द ही पहला ऑल आउट किया जिससे उसकी बढ़त 12-2 हो गई। उसने मध्यांतर से ठीक पहले दूसरा ऑल आउट करके 28-10 की बढ़त मिली थी। उसने दूसरे हाफ में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा एक और ऑल आउट करके बड़ी जीत पक्की की।

@prokabaddi

पुनेरी पलटन से पंकज मोहिते ने 12, मोहम्मद रेज़ा चियानेह ने 8 पॉइंट, मोहित गोयत ने 7 पॉइंट,टीम के कप्तान असलम मुश्तफा ने 6 अंक हासिल करते हुए टीम की जीत पक्की की, तमिल थलाइवाज़ का सफ़र समाप्ति की ओर है, तमिल को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को किसी भी हाल में जीतना था, टीम ऐसा करने में असफल रही।

तमिल की तरफ से मोहम्मद रेज़ा ने 6, हिमांशु नरवाल ने 5, पॉइंट बनाए यह पुनेरी पलटन जैसी टीम को रोकने के लिए एकदम साधारण था। इस हार के बाद यह टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

पुनेरी पलटन इस जीत के साथ 19 मैच में 81 अंको के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर आ गई है। सेमीफाइनल में पुनेरी पलटन का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से होने की पूरी संभावना है।