Trending

टॉमी पॉल ने जीता दूसरा एटीपी खिताब

अमेरिका के टॉमी पॉल ने अपने करियर का दूसरा एटीपी खिताब जीता। दूसरी वरीयता प्राप्त पॉल ने डलास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में गैर वरीय मार्कोस गिरोन को तीन गेम तक चले मैच में हराया। दोनों अमेरिकी प्लेयर्स ने फाइनल से पहले डलास में एक भी सेट नहीं गंवाया था।

पॉल ने फाइनल में गिरोन को 7-6, 5-7, 6-3 से हराया। पॉल का यह चौथा एटीपी फाइनल था। इस खिताबी जीत से वह रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

@tommypaull

न्यूजर्सी के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 में स्टॉकहोम में पिछला खिताब जीता था। कैलिफोर्निया के 30 वर्षीय गिरोन का पहले एटीपी खिताब का इंतजार बढ़ गया है। वह दो साल पहले सैन डिएगो में पिछले फाइनल में हारे थे।