Trending

रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे मुकेश कुमार, चौथे टेस्ट में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टीम से ‘रिलीज’ कर दिया गया ताकि वह शुक्रवार से बिहार के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए बंगाल की टीम से जुड़ सकें।

यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में खेला था। वह 23 फरवरी से रांची में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।

साभार : गूगल

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की भारतीय टीम से ‘रिलीज’ कर दिया गया है। वह रणजी ट्रॉफी में अगला मैच खेलने के लिए अपनी टीम बंगाल से जुड़ेंगे। इसके बाद वह रांची में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।

मुकेश को दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज की जगह अंतिम एकादश में जगह मिली थी। वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे। बंगाल और बिहार के बीच रणजी मैच ईडन गार्डन्स में होगा।