राजकोट टेस्ट Day 1 : रोहित-जडेजा का शतक, भारत का स्कोर 326/5
कप्तान रोहित शर्मा (131) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 110) के शतकों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने 5 विकेट पर 326 रन बनाए। जडेजा 110 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित और जडेजा के अलावा पहला टेस्ट खेल रहे सरफराज खान ने 62 रन बनाए। मैच में कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

भारत की शुरुआत खराब रही और 33 रन पर यशस्वी जयसवाल (10), शुभमन गिल (00) और रजत पाटीदार (05) पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापसी दिलाई। कप्तान रोहित ने शतक पूरा किया।
131 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद रोहित 237 पर मार्क वुड की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। सरफराज खान और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की और भारत का स्कोर 314 रन तक ले गए।
जब जडेजा 99 रनों पर थे, तो गलतफहमी के कारण सरफराज खान रन आउट हो गए। आउट होने से पहले सरफराज ने 66 गेंदों पर 1 छक्के और 9 चौके से 62 रनों की पारी खेली। सरफराज के आउट होने के बाद जडेजा ने शतक पूरा किया। इंग्लैंड से मार्क वुड ने 3 और टॉम हार्टले ने 1 विकेट लिया।