Trending

पीकेएल 10 : जयपुर पिंक पैंथर्स शीर्ष पर, गुजरात जायंट्स को 45-36 से हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 45-36 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। अर्जुन देशवाल फिर स्टार रहे। उन्होंने जयपुर पिंक पैंथर्स के अंतिम लीग-स्टेज मैच में 13 रेड अंक के साथ दबदबा कायम किया, प्रतीक दहिया ने 14 रेड पॉइंट के साथ प्रभावित किया।

जयपुर ने अच्छी शुरुआत करते हुए गुजरात के ऊपर बड़ी लीड हासिल कर ली और स्कोर 9-1 कर दिया। गुजरात ने बेहतरीन ढंग से वापसी की। जयपुर को गुजरात ने तीन प्लेयर्स तक सीमित पर दिया। जयपुर ने अपना दमखम दिखाया। लगातार अंक लेते हुए जयपुर ने स्कोर 23-10 कर दिया। यहाँ से लीड 28-14 पर चली गई।

@prokabaddi

अर्जुन ने दूसरे चरण में धमाका किया और सुपर 10 हासिल कर ली। जयपुर ने गुजरात को तीसरी बार ऑल आउट कर दिया। गुजरात के लिए मैच में परेशानी बढ़ती जा रही थी। गुजरात ने वापसी कर पॉइंट जुटाए।

मैच के अंतिम चरण में गुजरात टीम जयपुर को ऑल आउट करने के करीब आ गई थी, जयपुर ने उनका मकसद पूरा नहीं होने दिया और अंततः मैच अपने नाम किया। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपना टॉप स्थान बरकरार रखा।