Trending

एफआईएच हॉकी प्रो लीग : शूटआउट मैच में भारत के हाथों स्पेन की हार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन को शूटआउट में 8-7 से हराया। निर्धारित समय के मैच में दोनों टीमों का स्कोर 2-2 से बराबरी पर था, जिसके कारण मैच शूटआउट में गया। निर्धारित समय के मैच में जरमनप्रीत सिंह (पहले मिनट) और अभिषेक (35वें मिनट) ने गोल किया।

स्पेन से जोस बसतेरा (तीसरे मिनट) और बोर्जा लाकले (15वें मिनट) ने गोल किया। एफआईएच रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहने वाली भारत ने दुनिया के आठवें नंबर की स्पेन को 4-1 से हराया था, जब दोनों टीमें पिछले हफ्ते भुवनेश्वर में आमने-सामने थीं।

@hockeyindia

भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल हुए। स्पेन ने जवाबी हमला करते हुए दो मिनट बाद ही स्कोर को 1-1 से बराबर किया। जोस बसतेरा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, हरमनप्रीत सिंह गोल करने में सफल नहीं हो सके।

स्पेन का अटैक जारी रहा और 15वें मिनट में बोर्जा लकाले ने फील्ड गोल करके स्पेन की बढ़त को दोगुना किया। दूसरा क्वार्टर में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। भारतीय हॉकी प्लेयर्स ने स्कोर को बराबर करने की पूरी कोशिश की, वह सफल नहीं हुए।

स्पेन ने मैच में दबदबा कायम रखा और दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। भारत के मजबूत डिफेंस ने गोल करने का मौका नहीं दिया। पहले हाफ की समाप्ति पर स्पेन ने 2-1 से अपनी बढ़त को बरकरार रखा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने स्कोर 2-2 से बराबर किया। इस क्वार्टर में भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा। भारत ने पहला मौका तो गंवा दिया, दूसरे पेनल्टी कॉर्नर को हाथ से नहीं जाने दिया। 35वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागा और स्कोर बराबर किया।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों को अपनी गोल करने के मौके मिले, दोनों टीमें इन्हें भुनाने में नाकाम रही। इस क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और स्पेन को गोल करने से रोका। भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने से नाकाम रही और स्कोर 2-2 से बराबर रहा।

शूटआउट के दौरान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह,ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, राज कुमार पाल ने भारत के लिए गोल किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड से भिड़ेगी।