Trending
पीकेएल 10 : तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा ने ड्रॉ से खत्म किया अभियान
यू मुंबा और तेलुगु टाइटंस ने यहां प्रो कबड्डी लीग मैच को 45-45 से ड्रॉ खेलकर रोमांचक तरीके से अपने अभियान को खत्म किया। तेलुगु टाइटंस कप्तान पवन सहरावत 14 रेड अंकों के साथ मैच में ज्यादा अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी बने।

यू मुंबा के अमीर मोहम्मद जफरदानेश ने मैच में 11 अंक जुटाये। सहरावत इस दौरान 200 रेड अंक जुटाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। मैच के आखिरी तीन मिनट में तेलुगु टाइटंस 44-35 से पिछड़ रही थी, सहरावत ने चार अंकों का सुपर रेड कर टीम की वापसी करायी। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी थी।