Trending

आईपीएल 2024 : पहले सात मैचों में बल्लेबाजी करेंगे पंत,विकेटकीपिंग पर फैसला बाद में

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में आईपीएल 2024 की शुरुआत करेंगे, सीजन के पहले भाग में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने उक्त जानकारी दी, उन्होंने यह कहा कि कैपिटल्स को उम्मीद है कि 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे फिट हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि टीम निदेशक सौरव गांगुली और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की अगुवाई में कैपिटल्स थिंक-टैंक, पंत के आईपीएल शुरू करने को लेकर आश्वस्त था, जो कि बीसीसीआई से फिटनेस मंजूरी के अधीन है।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ऋषभ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह दौड़ रहे हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग शुरू कर दी है। उनके आईपीएल के लिए पूरी तरह फिट होने की संभावना है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि ऋषभ आईपीएल खेलेगा और वह पहले मैच से ही नेतृत्व करेगा।

पहले सात मैचों में हम उसे बल्लेबाज के रूप में खिलाएंगे और उसका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है, उसके आधार पर हम आईपीएल के बाकी मैचों के लिए फैसला लेंगे।

30 दिसंबर, 2022 को भयानक कार दुर्घटना के बाद, पंत ने अपने दाहिने घुटने की सफल सर्जरी के बाद सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बेंगलुरु में अभ्यास मैच खेले, जो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित हुए थे।

पंत ने 20 ओवर के मैच में बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण किया, जिसमें मैच सिमुलेशन अभ्यास की एक सीरीज थी। खेल की देखरेख बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ ने की। उम्मीद है कि कैपिटल्स में शामिल होने से पहले पंत कम से कम कुछ और ऐसे खेल खेलेंगे।

बीसीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद, वह विशाखापत्तनम में एक तैयारी शिविर के लिए टीम में शामिल होंगे, जहां टीम दो घरेलू मैच खेलेगी।