Trending
एफआईएच प्रो लीग : भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया को जीत के साथ बोनस अंक
भारतीय पुरूष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों शूटआउट में 0- 3 से हार गई। आस्ट्रेलिया को इस जीत के साथ एक बोनस अंक मिला।
क्रेग टॉम ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में गोल करके मैच को शूटआउट में खींच दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (20वां मिनट) और अमित रोहिदास (29वां) ने भारत के लिये गोल दागे, गोवर्स ब्लैक और टॉम ने आस्ट्रेलिया के लिये गोल किये।

शूटआउट में टिम ब्रांड, ओग्लिवी और टॉम विकहैम ने आस्ट्रेलिया के लिये गोल किये, आकाशदीप सिंह, सुखजीत सिंह और ललित उपाध्याय भारत के लिये गोल नहीं दाग सके। इस महीने की शुरूआत में भुवनेश्वर में भारत दो गोल की बढत बनाने के बावजूद आस्ट्रेलिया से 4- 6 से हार गई थी।