Trending

मैक्सिको ओपन : सिटसिपास की हार, सेमीफाइनल में डि मिनौर

गत विजेता एलेक्स डि मिनौर ने स्टेफानोस सिटसिपास को 1- 6, 6-3, 6-3 से हराकर मैक्सिको ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

@atptour

एटीपी रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज डि मिनौर ने पहला सेट हारने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए दो घंटे छह मिनट तक चला मैच जीता। अब उनका सामना जैक ड्रेपर से होगा जिसने मियोमिर केसकानोविच को 6- 2, 6- 2 से हराया।