आईपीएल : केएल राहुल नहीं खेले तो ये तीन हो सकते हैं कप्तानी के दावेदार
केएल राहुल के फिटनेस में खास सुधार दिख नहीं रहा है। ऐसे में उनका आईपीएल में खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल लंदन में इलाज करवा रहे हैं। लखनऊ टीम पहला मैच 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी। केएल राहुल तब तक फिट नहीं होते हैं तब उनके जगह ये 3 खिलाड़ी कप्तानी कर सकते हैं।
ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं कप्तानी
निकोलस पूरन : लखनऊ का मैनेजमेंट निकोलस पूरन पर कप्तानी का दांव खेल सकता है। लखनऊ ने पूरन को 16 करोड़ में खरीदा था। उसके बाद उन्होंने इस सीजन के लिए रिटेन किया है।
पूरन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में अगर राहुल कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तब यह जिम्मेदारी निकोलस पूरन को सौंपी जा सकती है। इस सीजन के लिए निकोलस पूरन को उप कप्तान भी बनाया गया है। संभवतः राहुल के नहीं रहने पर पूरन की कप्तानी करेंगे।

क्विंटन डी कॉक : क्विंटन डी कॉक कुछ समय के लिए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान रह चुके हैं। डी कॉक 2022 से लखनऊ का हिस्सा बने हुए हैं। क्विंटन डी कॉक विकेट कीपर खेलते है और विकेट के पीछे से गेम को अच्छी तरह से चला सकते हैं।
लखनऊ सुपर जांयट्स के लिए क्विंटन डी कॉक ने 18 मैचों में 34.17 की औसत से 615 रन बनाए हैं। जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक है। डी कॉक का हाईस्ट स्कोर 140* रहा है। ऐसे में क्विंटन डी कॉक को भी कप्तानी सौंपी जा सकती है।
क्रुणाल पांड्या : पिछले साल केएल राहुल के गैर मौजूदगी में क्रुणाल पांड्या को कप्तान बनाया गया था। क्रुणाल ने लखनऊ के 6 मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें से 3 में जीत मिली थी और 1 मैच बेनतीजा रहा था।
क्रुणाल ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया था। एलिमिनेटर में लखनऊ टीम मुंबई इंडियंस से हार कर बाहर हो गई। ऐसा हो सकता है कि एक बार टीम मैनेजमेंट क्रुणाल पर भरोसा दिखाए और फिर से कप्तान बना दें।