Trending

रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी पहुंचे केएल राहुल

लंदन में मेडिकल जांच कराने के बाद भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भारत वापस आ गए हैं। उन्होंने लंदन में टॉप मेडिकल एक्सपर्ट्स से परामर्श लिया। वे रिहैब के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट अकादमी में हैं।

राहुल पहले टेस्ट के दौरान इंजर्ड हुए थे। उन्हें दाहिने क्वाड्रिसेप्स (जांघ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशी) में इंजरी की शिकायत आई थी। इस समय वे आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

साभार : गूगल

रिपोर्ट में कहा गया, उन्हें मैदान पर वापसी करने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी से रिटर्न टू प्ले सर्टिफिकेट लेना होगा। पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद केएल राहुल बाकी तीन मैचों में वह नहीं खेल सके।

मैनेजमेंट टीम में उनकी दोहरी भूमिका को देखते हुए रिस्क नहीं लेना चाहती। राहुल वर्ल्ड कप में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने भारत के पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग की थी।

बीसीसीआई ने उन्हें चोट से रिकवरी करने के लिए आराम दिया। पहले वह तीसरे टेस्ट से वापसी करने वाले थे, चोट के कारण चौथे टेस्ट तक बाहर हो गए। बीसीसीआई ने उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज कराने के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सप्ताह से उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में उनके 7 मार्च से धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें टेस्ट में वापसी की संभावना नहीं है। केएल राहुल पिछले साल आईपीएल के दौरान लखनऊ के इकाना स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे।

आरसीबी की पारी के दूसरे ओवर में फाफ डु प्लेसिस का शॉट रोकने के प्रयास में राहुल के पैर में चोट लगी। तब वह मैदान से बाहर गए थे। राहुल चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे, उन्हें रन दौड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जून में जर्मनी में अपनी जांघ का सफल ऑपरेशन करवाया था।

धर्मशाला में 7 मार्च से सीरीज का पांचवां टेस्ट खेला जाना है। भारत ने रांची में चौथे टेस्ट में जीत हासिल करने के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया। भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से बढ़त बना चुका है।