Trending
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के कांस्य विजेता बी साई प्रणीत ने लिया संन्यास
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता बी. साई प्रणीत ने खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “प्रिय बैडमिंटन, धन्यवाद।

प्रणीत ने स्विट्जरलैंड के बसल में 2019 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और 2020 तथा 2016 में एशियाई टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में थे।

उन्होंने पोस्ट में परिवार के अलावा कोच पुलेला गोपीचंद और भारतीय बैडमिंटन संघ को उनके करियर में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया।



