Trending

पेरिस ओलंपिक : भारतीय पुरुष व महिला टेबल टेनिस टीमें क्वालीफाई

ओलंपिक में इस बार भारत की टेबल टेनिस की टीमें खेलती हुई दिखाई देगी। भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर दोनों को ओलंपिक का टिकट मिला है।

भारत ने पहली बार ओलंपिक में क्वालीफाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। पिछले महीने बुसान में वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था। भारत को हार मिली थी, टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया है।

@OlympicKhel

आईआईटीएफ ने क्वालीफाई होने की सूचना सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा कि ‘ताजा वर्ल्ड टीम रैंकिंग में टॉप रैंकिंग की जो टीम क्वालीफाई नहीं कर सकीं, उन्होंने पेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया।

महिलाओं में भारत 13वीं रैंकिंग पर था. भारत ने पोलैंड (12), स्वीडन (15) और थाईलैंड के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पुरुष टीम में भारत के साथ-साथ क्रोएशिया (12) और स्लोवेनिया (11) ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया।

शरत कमल ने इस खुशी के मौके पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लेते हुए लिखा, ‘आखिरकार भारत ने ओलंपिक के टीम कॉम्पिटीशन के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैं लंबे समय से यह देखना चाहता था। ओलंपिक में पांचवीं बार खेलने के बावजूद यह सच में स्पेशल है। महिला टीम को भी बधाई, जिन्होंने ऐतिहासिक कोटा हासिल किया।