Trending

धर्मशाला में एक साथ 100वां टेस्ट खेलेंगे अश्विन व बेयरस्टो

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो धर्मशाला टेस्ट में मैदान पर उतरते ही शतक पूरा कर लेंगे। क्रिकेट मैदान पर यह चौथा मौका होगा जब दो खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां टेस्ट खेलते दिखेंगे।

पहला मौका वर्ष 2000 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए मैच में आया था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और एलेक स्टीवर्ट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया था।

साभार : गूगल

दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, शॉन पोलाक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने 2006 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में अपना-अपना 100 वां टेस्ट खेला था।

इस इकलौता मौका है जब तीन प्लेयर्स ने एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेला था। 2013 में पर्थ में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में एलिस्टर कुक और माइकल क्लार्क ने टेस्ट मैचों का सैंकड़ा एक साथ पूरा किया था।

अश्विन और बेयरस्टो पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह दूसरा मौका होगा जब प्रतिद्वंद्वी टीमों के दो खिलाड़ी एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।

भारत-इंग्लैंड शुरू होने के ठीक एक दिन बाद न्यूजीलैंड कप्तान टिम साउदी और उनके पूर्ववर्ती केन विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान एक साथ अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। अश्विन ने 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया है। वह हाल ही में इस फॉर्मेट में 500 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय बने।

बेयरस्टो 100वीं टेस्ट कैप हासिल करने वाले इंग्लैंड के 17वें खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने 2012 में डेब्यू किया था। भारत मौजूदा सीरीज में भारत पहले ही 3-1 की बढ़त हासिल कर चुका है।

सीरीज के पहले मैच में हार के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीत चुकी है। ऐसे में आखिरी टेस्ट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश होगी वह जीत के साथ अपने अभियान का अंत करें। चौथे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा धर्मशाला पहुंच चुके हैं और टीम इंडिया की प्रैक्टिस दमदार चल रही है।