Trending
विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर : निशांत देव अंतिम 16 में
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव (71 किग्रा) पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। निशांत ने जॉर्जिया के मेदीयेव एस्केरखान को एकतरफा मैच में 5-0 से हराया। ओलंपियन मेदीयेव के पास निशांत के मुक्कों का कोई जवाब नहीं था।

युवा विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो (66 किग्रा) को फ्रांस की सोंविको एमिली ने 3-2 से, राष्ट्रीय चैंपियन संजीत (92 किग्रा) को कजाखस्तान के एबेक ओरलबे ने 5-0 से हराया।
भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए चार कोटे हासिल किए हैं जो महिला वर्ग में निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), परवीन हुडा (57 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने हासिल किए हैं। दूसरा विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 23 मई से तीन जून तक बैंकाक में होगा।