Trending

फ्रेंच ओपन : पीवी सिंधु हार के साथ बाहर, ओलंपिक विजेता चेन ने दी शिकस्त

फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ओलंपिक विजेता चेन यू फेइ से हार गई।

चोट की वजह से चार महीने बाद लौट रही सिंधु ने डेढ घंटे तक चले मैच में अपनी फिटनेस और कौशल की बानगी पेश की, 24-22, 17- 21, 18-21 से हार मिली। सिंधु ने 2019 में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चेन को हराकर विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण जीता था। उसके बाद से पिछले दो मुकाबलों में वह चेन से हार चुकी है।

साभार : गूगल

स्टार भारतीय जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

चाइना ओपन 2023, मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 में उपविजेता रही सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को 21- 13, 21-12 से हराया। यह मैच 32 मिनट तक चला। अब उनका सामना थाईलैंड के जोमकोह सुपाक और केडरेन के से होगा।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता को 21-18, 21-13 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त किंग चेन चेन और यि फान जिया की चीनी जोड़ी से होगा।