धर्मशाला टेस्ट : भारत की पारी और 64 रन से जीत, सीरीज पर 4-1 से कब्जा
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड पर पारी और 64 रन से धर्मशाला टेस्ट को तीसरे दिन ही जीत लिया है। इंग्लैंड दूसरी पारी में 195 रन पर ही ढेर हो गई।
इस टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। जो रूट ने 84 रन बनाकर टीम को कुछ हद तक 195 के स्कोर तक पंहुचाने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाए और जल्दी जल्दी पैवेलियन लौटते रहे। इंग्लैंड से 100वां टेस्ट खेलने वाले जॉनी बेयरेस्टो ने 39 रन की पारी खेली। टॉम हार्टली 20 और ओली पोप ने 19 और शोएब बशीर ने 13 रन बनाए।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर ही सिमट गई थी। जबाव में कप्तान रोहित शर्मा (103 रन) और शुभमन गिल (110 रन) से भारत ने 477 रन बनाए, जिसकी वजह से भारत ने इंग्लैंड पर 259 रनों की लीड बनाई।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी खराब रही और पूरी टीम 195 रनों पर आलआउट हो गई। भारत से रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, कुलदीप और बुमराह को दो-दो तथा जडेजा को एक विकेट मिला।