Trending

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 202 रन की दरकार

ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मोड़ पर पहुंचे दूसरे टेस्ट में जीत के लिए 202 रन, न्यूजीलैंड को छह विकेट की जरूरत है। पहली पारी में 82 रन से पीछे रहने वाले न्यूजीलैंड से दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक मारे।

रचिन रविंद्र ने 82, टॉम लैथम ने 73, डेरिल मिशेल ने 58 और केन विलियमसन ने 51 रन बनाए। स्कॉट कुगलेइज़न की 49 गेंदों में 44 रन की पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड 372 रन बनाने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया के सामने दो मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए 279 रन का लक्ष्य था। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 77 रन बनाए थे।

Credits : Espncricinfo

स्टंप तक मिशेल मार्श 27 और ट्रेविस हेड 17 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दिन के अंतिम 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को आगे झटका नहीं लगा। मैट हेनरी और बेन सियर्स ने अंतिम सत्र में दो-दो विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 34 रन हो गया था।

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी दो विकेट पर 134 रन से आगे बढ़ाई। रविंद्र और मिशेल ने 123 रन की साझेदारी करके टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने पहले सत्र में लैथम का विकेट गंवाकर 105 रन जोड़े। रविंद्र और मिशेल ने जिम्मेदारी संभाली।

Credits : Espncricinfo

रविंद्र ने सहज होकर बल्लेबाजी की, मिशेल ने 94 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 18 रन के अंदर तीन विकेट निकालकर अच्छी वापसी की।

पहले मिशेल आउट हुए जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 278 रन हो गया। आठ रन बाद रविंद्र भी पेवेलियन लौट गए। टॉम ब्लंडेल भी नौ रन बनाकर आउट हो गए। इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 296 रन हो गया।

कुगलेइज़न ने दो छक्कों और पांच चौकों से तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने मैच में 10 कैच लिए।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में 67 रन देकर 7 विकेट लेने वाले हेनरी ने स्टीव स्मिथ (09) को एलबीडब्ल्यू करके न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई, सियर्स ने अपनी गेंद पर मार्नस लाबुशेन (06) का कैच लिया।

टिम साउथी ने तीसरी स्लिप में हेनरी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (11) का शानदार कैच लपका और सियर्स ने कैमरून ग्रीन (5) को बोल्ड किया।