Trending

रणजी फाइनल Day 2 : मुंबई के गेंदबाजों का कमाल, विदर्भ 105 पर ऑलआउट

मुंबई अगले रणजी खिताब की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। मेजबान टीम ने फाइनल के दूसरे दिन धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान की शानदार गेंदबाजी (तीन-तीन विकेट) से विदर्भ को 105 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में दो विकेट पर 141 रन बनाए थे।

Credits : Espncricinfo

मुंबई ने 260 रन की मजबूत बढ़त बना ली थी। मुंबई की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सातवें ओवर में पृथ्वी शॉ 11 रन का विकेट गंवा दिया। शॉ को ठाकुर ने आउट किया। भूपेन लालवानी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुशीर और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़ चुके हैं।

स्टंप्स तक मुशीर खान नाबाद 51 रन और अजिंक्य रहाणे नाबाद 58 रन बनाकर क्रीज पर थे। विदर्भ ने 31 रन पर तीन विकेट से आगे खेलते हुए 74 रन में सात विकेट गंवा दिए। अर्थव तायडे 23 रन, आदित्य ठाकरे 19 रन, यश राठौर 27 रन और यश ठाकुर 16 रन बनाकर आउट हुए।

अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पहुंच सका। मुंबई से शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। विदर्भ ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 224 रन पर ढेर किया था।