Trending

रणजी फाइनल Day 4 : करूण नायर व अक्षय वाडकर की शानदार पारी, विदर्भ के 248/5

करूण नायर (74) और कप्तान अक्षय वाडकर (नाबाद 56) ने जीत के लिये 538 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनल के चौथे दिन पांच विकेट पर 248 रन बनाकर विदर्भ को मैच में बनाये रखा और 42वां रणजी जीतने के लिये मुंबई को एक दिन और इंतजार करना होगा।

पहले ही दिन से दबाव में आई विदर्भ को जीत के लिये मुश्किल लक्ष्य मिला। उसके बल्लेबाजों ने चौथे दिन उम्दा खेल दिखाते हुए मेजबान गेंदबाजों को परेशान किया। इस सत्र के आगाज में विदर्भ से जुड़े नायर ने 220 गेंदों का सामना करके 287 मिनट बल्लेबाजी की।

Credits : Espncricinfo

मुशीर खान की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मुशीर ने दूसरी पारी में 136 रन बनाने के बाद शानदार गेंदबाजी की। कप्तान वाडकर 56 रन बनाकर और हर्ष दुबे 11 रन बनाकर खेल रहे थे। वाडकर ने 91 गेंद की पारी में छह चौके लगाये। उन्होंने नायर के साथ पांचवें विकेट के लिये 173 गेंद में 90 रन जोड़े।

विदर्भ को 290 रन चाहिये और पांच विकेट बाकी है। मुंबई ने पहले दो सत्र में दो दो और नायर का विकेट आखिरी सत्र में लिया। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर मुंबई ने सब कुछ आजमा लिया। मुंबई के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी और दोनों स्पिनरों ने बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर करने की पूरी कोशिश की।

विदर्भ के बल्लेबाजों की दाद देनी होगी कि कठिन लक्ष्य के जवाब में उन्होंने आसानी से घुटने नहीं टेके। मुशीर ने मुंबई के लिये 17 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने बेहतरीन गेंद पर नायर को आउट किया। तनुष कोटियान ने 55 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने ध्रुव शोरे (28) और यश राठौड़ (सात) को पवेलियन भेजा।