Trending

मोहम्मद शमी ने साझा की सर्जरी के बाद की फोटोज

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी एड़ी की सर्जरी के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले शमी आगामी सत्र में नहीं खेलेंगे।

उन्होंने अपने टखने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”सभी को हैलो। मैं अपने रिकवरी प्रोग्रेस को लेकर एक अपडेट देना चाहता हूं। सर्जरी हुए 15 दिन बीत चुके हैं और टांके हटा दिए गए हैं। मैंने जो प्रगति हासिल की है उसके लिए मैं आभारी हूं और अपने ट्रीटमेंट के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

@MdShami11

बीसीसीआई ने कहा, ”इस तेज गेंदबाज की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी को सर्जरी हुई। बोर्ड की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है, विश्व कप 2023 में अधिक विकेट झटकने वाले मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज, दक्षिण अफ्रीका दौरा और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

शमी यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे। वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे। शमी ने आईपीएल में पिछले दो सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2022 में उन्होंने 16 मैच में 20 और पिछले सीजन में उन्होंने 17 मैच में 28 विकेट झटके।