Trending

महिला प्रीमियर लीग : दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में, गुजरात की हार

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी लीग मैच में गुजरात जॉयंट्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही दिल्ली लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है।

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के विजेता से रविवार को होगा। गुजरात से मिले 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 13.1 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

Credits : Espncricinfo

टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए।
जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 38 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान मैग लेनिंग ने 18 रन का योगदान किया। गुजरात के लिए सिर्फ तनुजा कंवर ही दो विकेट लेने में सफल रहीं। बाकि किसी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। गुजरात की शुरुआत खराब रही और कप्तान कप्तान बेथ मूनी बिना खाता खोले आउट हो गईं। छोटे-छोटे अंतराल पर लगातार विकेट गिरते रहे।

टीम के लिए भारती फुलमाली (42 रन), कैथरीन ब्राइस (नाबाद 28 रन) और फोबे लिचफिल्ड (21 रन) ने छोटी साझेदारियां कर टीम के स्कोर को 126 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए अनुभवी अफ्रीकी गेंदबाद मरियाने काप ने चार विकेट झटके। शिखा पांडे और मिन्नू मनी को दो-दो सफलता मिली।