Trending

खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग (नेशनल फेज़) में यूपी को एक स्वर्ण सहित एक रजत तथा तीन कांस्य पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने कटक (ओडिशा) में गत 9 से 11 मार्च तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग (नेशनल फेज़) में एक स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते।

ख़ुशी कुमारी ने बालिका कैडेट अंडर- 51 किग्रा में स्वर्ण जीता। प्रिय सिंह ने महिला सीनियर अंडर- 49 किग्रा में रजत पदक जीता।

वहीं अन्वेषा जैन ने बालिका अंडर 59 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, मीनू कुमारी ने महिला जूनियर अंडर- 42 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक तथा प्रियांशी जुगरान ने महिला जूनियर अंडर- 68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी, अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार तथा संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।