आईपीएल को लेकर कीरोन पोलार्ड उत्साहित
आईपीएल 2024 के आगाज में अधिक समय नहीं बचा है, टीमें बड़े स्तर पर तैयारी कर रही हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड इस टूर्नामेंट के लिए उत्साहित हैं.
उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान कहा, “कासा काय पलटन! (आप कैसे हैं, पलटन (एमआई प्रशंसक)। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि 2024 सत्र हमारे लिए क्या मायने रखता है। नए साल में, हमारे पास टीम में बल्लेबाजी लाइनअप में कुछ नए लोग हैं।

पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी का स्वागत किया। पांड्या गुजरात टाइटन्स से आए हैं, जिसे उन्होंने 2022 और 2023 सत्र में आईपीएल फाइनल में पहुंचाया था और 2022 में खिताब जीता था।
पोलार्ड ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी वीडियो में कहा, “जाहिर तौर पर, उसे वापस पाकर अच्छा लगा, वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहा है, और पिछले 5-6 वर्षों में उसने मुंबई के लिए शानदार काम किया है।
उन्हें एक नई भूमिका में देखने के लिए उत्सुक हूं और हर कोई उन्हें समर्थन देने के लिए यहां है। हार्दिक ने 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते। मुंबई इंडियंस आईपीएल सफ़र की शुरुआत 23 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करेगी।