Trending

बोले बीसीसीआई सचिव जय शाह, भारत में ही होगा आईपीएल

बीसीसीआई ने इस साल देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की वजह से आईपीएल 2024 के आधे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई की निगाहें लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान पर थी, ताकि वह देश में ही इस लीग का आयोजन कर सके।

साभार : गूगल

इस बीच कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थी जिसमें बोला गया था कि आईपीएल 2024 के आधे सीजन का आयोजन यूएई में हो सकता है, जैसे ही शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हुआ तो बीसीसीआई ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

जय शाह ने यह कन्फर्म कर दिया कि इस साल भी आईपीएल के पूरे सीजन का आयोजन भारत में ही होगा। यह दूसरा मौका है जब बीसीसीआई लोकसभा चुनावों के बीच आईपीएल के पूरे सीजन का आयोजन देश में ही करेगा।

साभार : गूगल

2019 में इससे पहले बोर्ड ने ऐसे किया था। 2014 में आधा सीजन भारत में तो आधा सीजन यूएई में हुआ था और 2009 में यह लीग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। जय शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया, “पूरा आईपीएल भारत में ही होगा। बीसीसीआई पूरे शेड्यूल पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे सार्वजनिक करेगा।

बता दें, लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बीसीसीआई को 2019 के आम चुनाव के दौरान भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था, बोर्ड ने सफलतापूर्वक आईपीएल भारत में आयोजित किया गया था।

आईपीएल 2024 के अब तक 21 मैचों के ही शेड्यूल का ऐलान हुआ है। टूर्नामेंट का पहला मैच 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा, जारी शेड्यूल का आखिरी मुकाबला 7 अप्रैल को है। इस दौरान कुल 4 डबल हैडर होंगे। लोकसभा चुनाव आने के बाद बीसीसीआई जल्द ही शेष शेड्यूल का भी ऐलान करेगा।