Trending

नोएडा में होगी सब जूनियर बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 18 से 25 मार्च तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तीसरी सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप 2024 का आयोजन करेगा।

टूर्नामेंट में जूनियर मुक्केबाज भाग लेंगे जो 14 वेट कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। ड्रॉ समारोह 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा, मैच 19 मार्च से खेले जाएंगे।

साभार : गूगल

बीएफआई महासचिव हेमंत कुमार कलिता ने कहा, “तीसरी सब जूनियर लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप देश के युवा मुक्केबाजों के लिए अच्छा अवसर है। उभरते मुक्केबाजों को जरूरी अनुभव देना महत्वपूर्ण है। हम उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और चमकने के लिए एक मंच प्रदान करने में प्रसन्न हैं।

लड़के 35 किग्रा, 37 किग्रा, 40 किग्रा, 43 किग्रा, 46 किग्रा, 49 किग्रा, 52 किग्रा, 55 किग्रा, 58 किग्रा, 61 किग्रा, 64 किग्रा, 67 किग्रा, 70 किग्रा और प्लस 70 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

लड़कियों के वर्ग में 33 किग्रा, 35 किग्रा, 37 किग्रा, 40 किग्रा, 43 किग्रा, 46 किग्रा, 49 किग्रा, 52 किग्रा, 55 किग्रा, 58 किग्रा, 61 किग्रा, 64 किग्रा, 67 किग्रा और प्लस 67 किग्रा की प्रतिस्पर्धा होगी।

यह टूर्नामेंट बड़े मंच पर मुक्केबाजी के विकास के लिए जमीनी स्तर को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही है।

साल की शुरुआत में टूर्नामेंट होने से मुक्केबाजों को पूरे वर्ष अभ्यास करने और अपने कौशल विकसित करने के लिए अधिक समय मिलेगा, जिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए चयनित होने में मदद मिलेगी। टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और हरियाणा को लड़के और लड़की वर्ग में चैंपियन का ताज पहनाया गया था।