एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप : कवीन क्विंटल पहले राउंड में टॉप 15 में
आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इंडिया टीम के राइडर कवीन क्विंटल और मोहसीन पी ने 2024 एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप के पहले राउंड को टीम के लिए कीमती पॉइंट्स स्कोर करते हुए पूरा किया।
क्विंटल ने एआरआरसी की एशिया प्रोडक्शन 250सीसी (एपी250सीसी) क्लास में दूसरी रेस टॉप 15 में फिनिश की। 10 लैप्स की रेस में ग्रिड पर 19वें पॉज़िशन से शुरूआत करते हुए कवीन ने पहले ही लैप में आगे बढ़ना शुरू किया और लगातार अपने मजबूत परफोर्मेन्स को बनाए रखा।

अपने सर्वश्रेष्ठ कौशल का प्रदर्शन करते हुए तथा ट्रैक पर कुछ क्रैशेज़ का लाभ उठाते हुए उन्होंने आगे बढ़ना जारी रखा तथा 19:09.553 के कुल टाईम के साथ 13वें पॉज़िशन पर चैकर्ड लाईन पार की। रेस के दौरान अपने धैर्य और स्थिरता के साथ उन्होंने टीम के लिए तीन पॉइंट्स स्कोर किए।
कवीन की टीम के साथी मोहसीन पी ने रेस में शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। 21वें पॉज़िशन से रेस शुरू करने के बाद मोहसीन ने दृढ़ता के साथ इसे पूरा किया। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय राइडरों को कड़ी टक्कर दी।
पूरी रेस के दौरान उन्होनें स्थिर प्रदर्शन किया और बिना कोई गलती किए 19:30.033 के कुल टाईम के साथ आज की रेस 16वें पॉज़िशन पर पूरी की। वे टीम के लिए कोई पॉइन्ट स्कोर नहीं कर सके। बताते चले कि 2024 एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप की पहली रेस में आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इंडिया टीम ने दोनों रेसों में कुल पांच पॉइंट्स स्कोर किए।