Trending

दूसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग की विजेता बनी इस्लामाबाद युनाइटेड

पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के विजेता की घोषणा कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस्लामाबाद युनाइटेड और मुल्तान सुल्तान्स के बीच हुए फाइनल के बाद हुई। इस्लामाबाद युनाइटेड ने जीत दर्ज की।

इस्लामाबाद ने दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया, तीसरी बार मुल्तान सुल्तान्स को खिताबी मैच में हार मिली। चौथी बार मुल्तान की टीम फाइनल में थी, 2021 का खिताबी जीतने के बाद इस टीम को 2022, 2023 और 2024 में फाइनल में हार मिली है।

@thepsl

पीएसएल के फाइनल को महज 2 विकेट के अंतर से शादाब खान की कप्तानी वाली इस्लामाबाद युनाइटेड को जीत मिली। मैच का नतीजा आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर निकला, जब हुनेन शाह ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया।

इससे पहले की गेंद पर एक बल्लेबाज आउट हो गया था। ऐसे में मुकाबला बराबरी पर खत्म हो सकता था, इस युवा खिलाड़ी ने मोहम्मद अली को चौका जड़कर अपनी टीम को सुपर ओवर से पहले ही जीत दिला दी।

इस्लामाबाद युनाइटेड ने पहले 2018 में एक खिताब जीता था और अब 6 साल के बाद फिर से इस पर कब्जा जमाया है। मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ इस्लामाबाद युनाइटेड के लिए इमाद वसीम हीरो रहे, क्योंकि उन्होंने फाइनल में पांच विकेट निकाले।

मुल्तान की आधी टीम को अकेले उन्होंने पवेलियन भेजने का काम किया। मुल्तान की टीम फाइनल में 20 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 159 रन बना पाई थी।

57 रन टीम के लिए उस्मान खान ने जोड़े, 32 रन इफ्तिखार अहमद ने बनाए। 26 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, इमाद वसीम ने 5 और कप्तान शादाब खान ने 3 विकेट निकाले। इस्लामाबाद के लिए मार्टिन गप्टिल ने 50 और आजम खान ने 30 रन बनाए। इमाद ने नाबद 19 रन की पारी खेली।