Trending

टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कायम , राशिद खान को भी फ़ायदा

पिछले तीन महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटे हैं।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लौटने जा रहे सूर्यकुमार के 861 अंक है, दूसरे स्थान पर 802 अंक लेकर फिल साल्ट हैं।
आयरलैंड के खिलाफ 2 -1 से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने शीर्ष दस में वापसी की है।

साभार : गूगल

वह चार पायदान की छलांग लगाकर नौवें से चौथे स्थान पर आ गए। उन्होंने सीरीज में तीन मैचों में आठ विकेट लिए। अफगानिस्तान के नवीन उल हक दो पायदान चढकर 55वें स्थान पर है।

आयरलैंड के जोश लिटिल सात पायदान चढकर 39वें, मार्क एडेयर दो पायदान चढकर 56वें और बैरी मैकार्थी 15 पायदान चढकर 77वें स्थान पर हैं । टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं।