हर कोई अनुभवी है, इसलिए मेरा काम आसान हो जाएगा: Ruturaj Gaikwad

उनके अलावा उन्हें जडेजा और अजिंक्य रहाणे से भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा माही भाई टीम में है। जड्डू भाई और अज्जू भाई (रहाणे) भी मेरे मार्गदर्शन के लिए टीम में है
गायकवाड़ की मदद के लिए धोनी हमेशा मौजूद रहेंगे। उनके अलावा उन्हें जडेजा और अजिंक्य रहाणे से भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा माही भाई टीम में है। जड्डू भाई और अज्जू भाई (रहाणे) भी मेरे मार्गदर्शन के लिए टीम में हैं।For
चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मैच से एक दिन पहले धोनी ने कप्तानी गायकवाड़ को सौंप दी। गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा,‘‘यह बड़ा सम्मान है। इससे भी बढ़कर यह बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन हमारी जिस तरह की टीम है उसे देखते हुए मैं वास्तव में उत्साहित हूं। हर कोई अनुभवी है और इसलिए मेरे लिए करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।’’
गायकवाड़ की मदद के लिए धोनी हमेशा मौजूद रहेंगे। उनके अलावा उन्हें जडेजा और अजिंक्य रहाणे से भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा माही भाई टीम में है। जड्डू भाई और अज्जू भाई (रहाणे) भी मेरे मार्गदर्शन के लिए टीम में हैं। इसलिए मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं इस नई भूमिका का आनंद लेने के लिए उत्साहित हूं।