Trending

आईपीएल : एडम जम्पा के हटने से राजस्थान को झटका

आज से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। सुबह बड़ी जानकारी सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ने पूरे सत्र से नाम वापस ले लिया है।

इससे पहले इंग्लैंड के 5 बड़े प्लेयर्स ने एक के बाद एक अपने नाम वापस लिए थे। इस लिस्ट में एक कंगारू प्लेयर का नाम जुड़ गया है। इस खिलाड़ी ने भी पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

साभार : गूगल

एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने अचानक गुरुवार रात आईपीएल 17 से नाम वापस लेने का ऐलान किया। उनके मैनेजर के हवाले से पता चला कि वह व्यक्तिगत कारणों की वजह से पूरा सीजन नहीं खेलेंगे।

बताते चले कि जम्पा को दिसंबर में हुए ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजी ने 1.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। अचानक इस तरह नाम वापस लेते हुए उन्होंने फ्रेंचाइजी को धोखा दे दिया है।

रॉयल्स के पास अश्विन और चहल के रूप में दो शानदार स्पिनर हैं। जम्पा का एक अलग ही अंदाज है। उन्होंने पिछले सीजन 6 मैच खेलते हुए 8 विकेट लिए थे। इससे पहले वह आरसीबी और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे चुके हैं।

राजस्थान की बात करें तो उन्हें यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले पेसर प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। फ्रेंचाइजी ने दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

राजस्थान रॉयल्स (पहले फेज का शेड्यूल)

24 मार्च : बनाम लखनऊ सुपर जायन्ट्स
28 मार्च : बनाम दिल्ली कैपिटल्स
1 अप्रैल : बनाम राजस्थान रॉयल्स
6 अप्रैल : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमेन पॉवेल, शुभमन दुबे, नांद्रे बर्गर, टॉम कोल्हेर कैडमोर, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा