Trending

मियामी ओपन : वोज्नियाकी पर जीत से कालिनिना दूसरे दौर में

हार की कगार पर पहुंचने के बाद यूक्रेन की 32वीं वरीयता प्राप्त अन्हेलिना कालिनिना ने वापसी करते हुए दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियाकी को 5-7, 7-5, 6- 4 से हराकर मियामी ओपन के दूसरे दौर में एंट्री ली।

आस्ट्रेलियाई ओपन 2018 विजेता वोज्नियाकी ने दो साल बाद इसी टूर्नामेंट में टेनिस को अलविदा कह दिया था। वह दो बच्चों की मां बनने के बाद पिछले साल कोर्ट पर लौटी।

साभार : गूगल

वह इस महीने इंडियन वेल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंची, दाहिने पैर में चोट के कारण शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक के खिलाफ मुकाबला दूसरे सेट में छोड़ना पड़ा।

बीट्रिज हदाद मेइया भी धीमी शुआत से उबरते हुए डायने पैरी को 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई। महिला वर्ग के अन्य मैचों में 24वीं रैंकिंग वाली कैटी बूल्टर भी अगले दौर में पहुंच गई जब ब्रेंड एफ ने 7-6, 1-0 से पिछड़ने के बाद कोर्ट छोड़ दिया।

मारिया सक्कारी , टेलर टाउनसेंड, अन्ना कालिन्स्काया , मेडिसन कीस भी अगले दौर में पहुंच गए। पुरूष वर्ग में केइ निशिकोरि को सेबेस्टियन ओफनेर ने 6-3, 6 -4 से हराया ।