आईपीएल : केएल राहुल पर होगा ध्यान, लखनऊ की राजस्थान से होगी टक्कर
लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को होने वाले आईपीएल के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजर टिकी रहेगी।
राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ का कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज, नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा।

आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं, विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और वह भी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
रॉयल्स की बल्लेबाजी मजबूत है जिसमें कप्तान सैमसन के अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर हैं। ध्रुव जुरेल के रूप में अच्छा फिनिशर है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
सैमसन वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल को टीम में रखकर मध्यक्रम मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं। लखनऊ का सवाल है तो उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान राहुल के अलावा क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरण पर टिका रहेगा।
इन बल्लेबाजों और रॉयल्स के स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। लखनऊ के पास रवि बिश्नोई के रूप में स्पिनर है जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए मजबूत दावा पेश करने की कोशिश करेंगे।
स्पिनर अमित मिश्रा के अनुभव का लखनऊ को फायदा मिलेगा, मार्क वुड और डेविड विली के बाहर होने तथा भारतीय खिलाड़ियों मयंक यादव और मोहसिन खान के फिटनेस से जुड़े मुद्दों के कारण उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट
लखनऊ सुपर जाइंट्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुडा, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई