Trending

फिगर स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप : सकामोटो ने तीसरी बार जीता खिताब

जापान की काओरी सकामोटो 1968 के बाद से फिगर स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में तीन खिताब जीतने वाली पहली महिला बन गईं हैं। 2022 ओलंपिक कांस्य विजेता ने शुक्रवार को कई ट्रिपल जंप के साथ बेहतरीन प्रदर्शन से फ्री स्केट में 222.96 के स्कोर के साथ 149.67 अंक हासिल किए।

साभार : गूगल

अमेरिकी इसाबेउ लेविटो से 10 अंक अधिक थे। दक्षिण कोरिया की किम चाए-योन ने 203.59 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

2022 और 2023 में विश्व खिताब जीतने वालीं सकामोटो ने सीजन में दबदबा बनाया है। उन्होंने ग्रां प्री सीरीज में जीत हासिल करने के बाद चौथा जापानी राष्ट्रीय खिताब जीता है।