Trending

चेन्नई करेगा आईपीएल फाइनल की मेजबानी

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार आईपीएल का फाइनल संभवत: 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। पता चला है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर होगा, दूसरा क्वालीफायर चेन्नई में होगा।

साभार : गूगल

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘आईपीएल संचालन परिषद ने पिछले साल के गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान पर शुरुआती मैच और फाइनल आयोजित करने की परंपरा का पालन किया है।

बीसीसीआई ने आम चुनाव की तारीखों के मद्देनजर आईपीएल के शेष मैचों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।