Trending

स्विस ओपन : सेमीफाइनल में श्रीकांत की हार से भारतीय चुनौती खत्म

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत की स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत की लय चीनी ताइपे के लिन चुन यि से सेमीफाइनल में हार के बाद खत्म हो गयी।

साभार : गूगल

श्रीकांत एक गेम की बढ़त के बावजूद शनिवार रात एक घंटे पांच मिनट तक चले अंतिम चार मैच में लिन चुन यि से 21-15 9-21 18-21 से हार गये।

इस हार से 210,000 डॉलर राशि के टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। श्रीकांत 16 महीने में पहले सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह 2022 नवंबर में हायलो ओपन में अंतिम चार में पहुंचे थे।