Trending

अगले सीजन से बढ़ेगी मुंबई के रणजी प्लेयर्स की फीस

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने रणजी ट्रॉफी प्लेयर्स की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। प्लेयर्स की सैलरी अगले सीजन से दोगुनी की जाएगी। अनुभवी प्लेयर्स को एक फर्स्ट क्लास मैच के लिए 4.80 लाख रुपए मिलेंगे। बाकी बोर्ड के प्लेयर्स को एक मैच के 2.40 लाख रुपए मिलते हैं।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के इस फैसले के बाद बीसीसीआई बाकी स्टेट बोर्ड के प्लेयर्स की फीस बढ़ा सकता है। रणजी प्लेयर्स को बीसीसीआई की तरफ से फीस दी जाती है। बीसीसीआई ने 3 स्लैब निर्धारित किए हैं।

साभार : गूगल

40 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 60 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2.40 लाख रुपए।

21 से 40 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 50 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2 लाख रुपए।

20 से कम फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 40 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के 1.60 लाख रुपए।

मुंबई ने इस बार रणजी ट्रॉफी पर 8 साल बाद कब्जा किया। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने विदर्भ को हराया और 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती। इस जीत पर टीम को 5 करोड़ रुपए की विनिंग प्राइज मिली। मुंबई को एसोसिएशन ने 5 करोड़ रुपए का इनाम दिया, यानी टीम को खिताब जीतने पर कुल 10 करोड़ रुपए मिले।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन प्रेसिडेंट अमोल काले ने कहा, ‘हमें लगता है कि घरेलू प्लेयर्स की कमाई ज्यादा होनी चाहिए। रणजी ट्रॉफी खेलने वाले प्लेयर्स की। हमारे लिए रेड बॉल क्रिकेट जरूरी है और मुंबई के हर प्लेयर के दिल में रणजी ट्रॉफी की वैल्यू ज्यादा है। इसलिए उनकी फीस बढ़ाई गई।

बीसीसीआई ने रेड बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट क्रिकेट में इंसेटिव स्कीम शुरू की। इसके तहत साल के 75% से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स की मैच फीस 300% तक बढ़ जाएगी। एक टेस्ट के लिए प्लेयर्स को 15 लाख रुपए मिलते हैं।

बोर्ड ने पिछले दिनों प्लेयर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। इसमें श्रेयस अय्यर और युवा ईशान किशन को रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बाहर कर दिया गया।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पिछले दिनों कहा भी था कि रणजी प्लेयर्स की फीस 2 से 3 गुना तक बढ़नी चाहिए। इससे रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी इंस्पायर होंगे और इस फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे।