Trending

आईपीएल : गुजरात की जीत में चमके शुभमन गिल व साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाया। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा (43) और डेवाल्ड ब्रेविस (46) की पारियों के बावजूद 9 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।

Credits : Espncricinfo

गुजरात से शुभमन गिल (31) और साई सुदर्शन (45) ने अच्छी बल्लेबाजी की। आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया ने 15 गेंदो में 22 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में मुंबई को ईशान किशन (0) के रूप में शुरुआती झटका लग गया। रोहित और ब्रेविस ने उम्दा पारी खेली।

इन बल्लेबाजों के विकेट के गिराने के बाद मुंबई टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। बुमराह ने पहले ओवर के दौरान ही रिद्धिमान साहा को आउट किया। इसके बाद उन्होंने सुदर्शन और डेविड मिलर (12) को आउट किया।

Credits : Espncricinfo

बुमराह किफायती रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 3.50 की इकॉनमी रेट के साथ 14 रन देते हुए 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी ने 6.80 की इकॉनमी रेट से 27 रन देते हुए 2 विकेट झटके। बुमराह ने मुंबई टीम से 150 विकेट पूरे किए हैं। उनके मुंबई के लिए 23.02 की औसत से 151 विकेट हो गए हैं।

मुंबई से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम पर है। उन्होंने 195 विकेट झटके हैं। इन दोनों के अलावा मुंबई के लिए 100 से ज्यादा विकेट हरभजन सिंह (147) ने झटके हैं। मुंबई के एक और दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड (79) चौथे स्थान पर हैं।

इस सीजन में रोहित बेहतरीन लय में दिखे। उन्होंने मौके मिलने पर कुछ आकर्षक शॉट लगाए। वह 29 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वह आईपीएल करियर के 43वें अर्धशतक से चूक गए।

ये 19वां मौका है, जब रोहित ने आईपीएल में 40 से अधिक रन की पारी खेली है और अर्धशतक नहीं बना सके हैं। ब्रेविस आईपीएल करियर के पहले अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें मोहित शर्मा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।